जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” का शुभारंभ पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” का शुभारंभ पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम स्तर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

शिवपुरी, 18 मई 2026/ पीएम जनमन (जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत “जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान” का शुभारंभ आज जनपद पंचायत शिवपुरी में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रावत द्वारा की गई।

18 मई से 25 मई तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम।

अभियान के अंतर्गत जिले के पीएम जनमन से चिन्हित 776 ग्रामों में 18 मई से 25 मई 2026 तक विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य, जनसुनवाई एवं जागरूकता गतिविधियों पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम में अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए बताया गया कि आदिवासी ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार रहेंगी।

अभियान अंतर्गत 19 मई से 25 मई तक संतृप्ति और वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत प्रतिदिन ग्राम स्तर पर प्रतिदिन शिविर और स्वास्थ्य जांच शिविर इत्यादि योजनाओं का क्रियान्वयन। 20 मई को मैदानी स्तर पर गतिविधियां अंतर्गत पीएम जनमन एवं धरती आबा अंतर्गत ग्रामों में ग्राम सम्पर्क, अधिकारियो, ग्राम स्तरीय कर्मचारियों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा गांव में पैदल यात्रा आयोजन करना तथा क्रियान्वयन की जा रही योजनाओं का अवलोकन और जागरूकता शिविर जनसुनवाई तिथि घोषित करना। 21 मई से 23 मई तक आदि सेवा केन्द्र पर जनसुनवाई के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करना। 24 मई को जिले एवं ग्राम स्तर पर जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत / समस्याओं का संधारण एवं उनका निराकरण संबंधी अभिलेख तैयार करना। 25 मई को जिला स्तर पर जिला/ब्लॉक अधिकारियों की ब्रीफिंग और मीडिया के साथ चर्चा की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने