कृषि रथ द्वारा ग्राम पंचायत में पहुंचकर दी जा रही फसल तकनीकी जानकारी समस्याओं का मौके पर किया जा रहा निराकरण।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कृषि रथ द्वारा ग्राम पंचायत में पहुंचकर दी जा रही फसल तकनीकी जानकारी 

समस्याओं का मौके पर किया जा रहा निराकरण।



शिवपुरी, 18 मई 2026/ वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाये जाने के उपलक्ष में म.प्र. शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा दिये निर्देश अनुसार 16 मई 2026 से 10 दिवस के लिए जिले के सभी विकासखण्डों में कृषि रथों के द्वारा निर्धारित रूटचार्ट अनुसार भ्रमण किया जा रहा है। कृषि विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं जैस-ई विकास पोटर्ल, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन इत्यादि के साथ-साथ कृषि से संबद्ध विभागों पशुपालन, उद्यान, कृषि अभियांत्रकी, एवं मत्सय पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीणजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। आज 18 मई को ई विकास पोर्टल के माध्यम से किसान भाई किस प्रकार से उर्वरक आसानी से पंजीयन कर प्राप्त कर सकते हैं उसके बारे में सभी ग्राम पंचायत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बतलाया गया।

प्रत्येक विकास खण्ड में रथ के साथ एक तकनीकी दल के रूप में अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के दौरान कृषकों की समस्याओं का निदान मौके पर ही हल किया जा रहा है, साथ ही साथ वर्तमान में कृषि की नई तकनीकियों से किसान भाईयों को लाभान्वित कर उन्हें ई विकास पोटर्ल के माध्यम से आसानी से खाद प्राप्त करने नरवाई की घटनाओं को रोकने एवं जलाने पर होने वाले वातावरणीय दुषप्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से समझाईश दी जा रही है।

उप संचालक कृषि पानसिंह करौरिया द्वारा भी गांव-गांव जाकर कृषि रथ की तकनीकी अमले के साथ किसानों को ई विकास पोर्टल से खाद प्राप्त हेतु पंजीयन आसानी से कैसे करें समझाइए दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी की सहभागिता भी हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने