सवर्णों की क्रांति, सरकार की सभी भ्रांतियां दूर कर देगी - कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा


न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेन्द्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

सवर्णों की क्रांति, सरकार की सभी भ्रांतियां दूर कर देगी -  कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा 

शिवपुरी - केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी के नये नियम, समाज को बांटने का एक असफल प्रयास है।

यूजीसी ने सामान्य वर्ग को एक साथ लाकर खड़ा कर दिया है। 

हमारी एकता, समरसता, अखंडता और जाति विहीन समाज की संरचना को तोड़ने का असफल प्रयास, सरकार द्वारा किया गया है। 

अलग-अलग हॉस्टलों का निर्माण, सिद्ध करता है 

सरकार नहीं चाहती कि हम सब भारतीय एक दूसरे के साथ रहें, 

वोट बैंक की राजनीति, देश हित में नहीं है। 

सरकार की मंशा देश को तोड़ने की है।

सरकार की मनसा ठीक होती तो आज यूजीसी कानून वापस ले लेती।

 सुप्रीम कोर्ट कब तक रोक लगाएगा । यह बात अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष  कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बैठक में कहीं। 

सरकार ने एससी/ एसटी/ओबीसी को एक साथ लाकर वोट बैंक की जो राजनीति की उसने सवर्णो को एक साथ ला दिया।

सामान्य वर्ग की एकता के आगे यूजीसी ही नहीं बल्कि आने वाले चुनाव में सरकार भी धराशाई हो जाएगी। 

सरकार को चाहिए था कि काले कानून को वापस ले।

समाज में विघटन की राजनीति बंद करें सरकार। 

सरकार सामान्य वर्ग की पीड़ा को समझे । 

सामान्य वर्ग की ताकत एकता, एकजुटता, के साथ साथ सड़कों पर उतरना है। 

जो कौम बलिदान नहीं दे सकती, उसे गुलामी से कोई नहीं बचा सकता है।

इसलिए सभी एक रहे, नेक रहे, श्रेष्ठ रहे। हमारे पूर्वजों की विरासत,

इस भारत देश की मिट्टी में समायी है। हमारे राजे रजवाड़े हिंदुस्तान में शामिल है। 

जब तक गंगा और यमुना रहेगी तब तक यह देश हमारा है।

हमारे अधिकार हमारी एकता में सुरक्षित है। 

कोई भी राजनीति हमें अलग नहीं कर सकती है। 

अतः आईये हम सब मिलकर एक रहे। भारत देश हमारा है। 

हमारे खून में बसा है। 

हम सब भारतवासी है। हम सब हिंदुस्तानी है। 

आओ हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण करें।

इसे वोट बैंक की राजनीति से दूर रखकर विकसित भारत बनाएं।

हम सब संवैधानिक तरीके से अन्याय का विरोध करते रहेंगे। जब तक न्याय नहीं मिल जाता।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने