न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी जिले की तहसील करैरा मैं विगत दिवस मधुर मिलन पेलेस में शहीद भगतसिंह दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आज तक के इतिहास में पहली बार करेरा से एक (नऐ राजनीतिक दल का उदय) हुआ
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की वंदना कर एवं दीप प्रज्जुलत कर राष्ट्रगान के साथ हुआ
जिसमें महिला गायन मंडली ने गीत गानों के माध्यम से सभी का सुस्वागत किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाचार के संस्थापक माननीय बृजेश पाठक जी द्वारा की गई
नई राजनीतिक दल का नाम राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी के स्थापना दिवस पर 5 पद नियुक्त किए गए जिसमें
राष्ट्रीय सिस्टम सुधर पार्टी
के राष्ट्रीय पदाधिकारी
राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्राण सिंह पाल जी
राष्ट्रीय महासचिव
एडवोकेट डी एस चौहान जी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
रामकृष्ण विश्वकर्मा जी
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
ज्ञान सिंह पाल (मौर्या) जी
राष्ट्रीय प्रवक्ता
बृजेश पाठक जी
कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की गई,
जिन्होंने बताया कि हमारी पार्टी मध्यप्रदेश की धरती करैरा कि से शुरू कि गई और पूरे देश में फैलेंगी जो कि भ्रष्टाचार और दलाली को जड़ से उखाड़ फेंकेगी
उन्होंने कहा कि यह पार्टी का नाम राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी है जो कि हर सिस्टम को सुधारा जाएगा हाल ही में गठित राजनीतिक दल '[नई पार्टी राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी]' ने आज [करैरा] में पहला आयोजन स्थापना दिवस के रूप किया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष [प्राण सिंह पाल ने बताया कि सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने और सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा हुई।
[शिक्षा/स्वास्थ्य/रोज़गार/युवाओं और महिलाओं पर फोकस
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में [राष्ट्रीय सिस्टम सुधार पार्टी] जमीनी स्तर पर बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगी। पार्टी के प्रवक्ता बृजेश पाठक ने कहा, "हमारी पार्टी युवाओं और किसानों की आवाज बनेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट डी एस चौहान ने कहा इस बैठक में हमनें"
प्रमुख निर्णय:
सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्र में एक बड़ी रैली की जाएगी।
पार्टी की जिला इकाइयों का जल्द ही गठन किया जाएगा।
पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल मौर्या ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर काम करना होगा और सभी धर्म और सभी जातियों के लोगों को इस पार्टी से जोड़ना होगा हमें किसी से लड़ने का संदेश नहीं प्रेम का संदेश देना होगा जो हमारे देश के लिए एक विकास का रास्ता बनेगा
डबरा से अपने टीम के साथ पधारे राकेश सेन मोहर सिंह केवट मोहब्बत पाल सुनील सेन भारतपाल डॉ बृजेश पाल सुरेंद्र जौहरी राम मनोहर मिश्रा पेज सिंह परिहार डॉ मुकेश कोहली बहन कुसुम जोशी राजा रामपाल मास्टर संतोष पाल पत्रकार चंद्रभान पाल भूपेंद्र कुमार गुप्ता केपी परिहार दीपक पाल सुरेंद्र सिंह परमार आदि ने मंच को संबोधित किया राष्ट्रीय नेतृत्व ने विभिन्न स्थानों से पधारे हुए सभी कार्यकर्ता एवं अतिथियों एवं माताएं बहनों का फूल माला एवं बैच पहना कर स्वागत किया
बैठक में और विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण विश्वकर्मा जी ने आभार व्यक्त किया दूर दराज से पधारे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया एवं समापन भोजन पैकेट वितरण के साथ के साथ हुआ


