कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को दी जा रही उन्नत एवं लाभकारी खेती की जानकारी।

न्यूजचाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को दी जा रही उन्नत एवं लाभकारी खेती की जानकारी।

शिवपुरी, 21 मई 2026/ वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के क्रम में जिले के समस्त विकासखण्डों के ग्रामों में 25 मई तक कृषि रथों का भ्रमण किया जा रहा है। कृषि रथों में विभागीय कृषि अधिकारी, कर्मचारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहकर कृषकों को विभिन्न तकनीकी जानकारियां प्रदान कर रहे हैं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि आगामी खरीफ मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषकों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग, कम लागत में अधिक उत्पादन तथा उच्च गुणवत्ता वाली फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। कृषकों को यह भी बताया जा रहा है कि फसल उत्पादन के बाद उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने हेतु उसे कहां एवं किस प्रकार विक्रय किया जाए, ताकि अधिक आय अर्जित की जा सके। ग्रामों में कृषि रथ भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित होकर लाभकारी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि वे कृषि रथ के ग्राम आगमन के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती संबंधी जानकारी प्राप्त करें।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने