जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के तहत जनजातीय हितग्राहियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना है - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 



समाचार

जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के तहत जनजातीय हितग्राहियों को योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना है - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट।

बैठक में संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा।

शिवपुरी, 21 मई 2026/ 'पीएम जनमन' और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत 18 मई से 25 मई तक 'जनभागीदारी: सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सभी जनजातीय हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाना है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने इस अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में पीएम जन मन आवास, नल जल योजना, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आदि की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।

शिविर लगाने के निर्देश

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविर लगाकर लोगों के आवेदन प्राप्त करें। जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शिविरों में संबंधित विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी और स्थानीय अमला मौजूद रहेगा जिससे प्राप्त आवेदनों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। 

पीएम जनमन आवास निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश।

बैठक में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने समस्त सीईओ को सख्त निर्देश दिए हैं। पीएम जनमन आवास निर्माण में प्रगति लाएं अन्यथा संबंधित जनपद के सीईओ के विरुद्ध कार्यवाही होगी। सीईओ की जिम्मेदारी है कि वह समय सीमा निर्धारित कर तेजी से आवास निर्माण काम पूर्ण कराएं। 

मोबाइल मेडिकल यूनिट निगरानी के निर्देश।

पीएम जनमन अभियान के तहत जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में 10 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित किया जा रहे हैं। बैठक में कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने समस्त जनपद सीईओ को मोबाइल मेडिकल यूनिट की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव गांव में जाए जिससे लोगों को लाभ मिले।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने