ग्राम मोहरा में सीईओ ने लगाई चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 




समाचार

ग्राम मोहरा में सीईओ ने लगाई चौपाल, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

शिवपुरी, 29 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोहरी श्री आफीसर सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को ग्राम मोहरा का भ्रमण कर पेयजल, आवास एवं अन्य विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान आदिवासी बस्ती में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

चौपाल में ग्रामीणों ने 11 आहार अनुदान, एक दिव्यांग पेंशन, 9 प्रधानमंत्री आवास तथा 2 वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्याएं रखीं। सीईओ ने अधिकारियों के साथ मौके पर ही प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान सीईओ ने गांव की पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया और पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में किसी भी ग्रामीण को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। उन्होंने नल-जल योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी पात्र परिवारों को समय पर एवं सुचारु रूप से नल कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा कोई भी परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीईओ ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए प्रशासन लगातार गांवों का भ्रमण कर रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों द्वारा मौके पर समस्याओं के समाधान की पहल की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने