न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई आयोजित
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएमओ को दिए निर्देश
शिवपुरी, 29 मई 2026/ शिवपुरी शहर में निर्बाध रूप से जल आपूर्ति एक समस्या बनी हुई है, जिसे लेकर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट लगातार व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को शहर में नियमित जलापूर्ति को लेकर निर्देश दिए हैं। शहर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों के साथ आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की और पेयजल व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने जल संसाधन विभाग को चांदपाटा से माधव लेक में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ इशांत धाकड़ को भी निर्देशित किया है। जिसके तहत जो बोरवेल बंद पड़े हैं लेकिन उपयोगी है, उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 24000 लीटर के बड़े टैंकर है उनसे सम्पवेल को भरकर पेयजल सप्लाई की जाएगी। अभी नगर पालिका द्वारा पानी पहुँचाने के लिए 25 टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है। जिनकी संख्या बढाकर 35 तक करने के निर्देश दिए हैं, जिससे प्रत्येक वार्ड में जरूरत पड़ने पर आवश्यकतानुसार पानी पहुंचाया जा सके।

