न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशमी पर आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।
शिवपुरी, 26 मई 2026/ जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी शहर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री सौरभ गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।
भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण।
कार्यक्रम में गुना से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक श्री वृंदावन धाकड़ एवं उनके साथियों तथा श्रीमती आंकाक्षा गौड़ द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस मौके पर ’’ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन’’, ’’जमुना किनारे मेरा गांव, सांवरे आई जईओ’’, ’’जो कान्हा मेरा गांव न जाने, बरसाने मेरो गांव’’, ’’हे दुख भंजन, मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार’’, ’’भक्त का मान न टलते देखा’’, ’’जादू भरी तेरी आंखें जिधर गई’’, ’’गंगा तेरा पानी अमृत झर-झर बहता जाए’’, ’’श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, लोग करे मीरा को यूं ही बदनाम’’ आदि भजनों का गायन किया गया।
जल संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं जनभागीदारी के महत्व को भी रेखांकित किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जल बचाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। गंगा दशमी के पावन अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने श्रद्धा, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
