शिवपुरी, 26 मई 2026/ जिले की 8 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में मिट्टी जांच न होने संबंधी मीडिया में प्रसारित खबर के विषय में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उप संचालक कृषि ने जानकारी दी है।

न्यूज़ चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में नमूना परीक्षण के संबंध में

उपसंचालक कृषि ने दी जानकारी।


शिवपुरी, 26 मई 2026/  जिले की 8 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में मिट्टी जांच न होने संबंधी मीडिया में प्रसारित खबर के विषय में वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उप संचालक कृषि ने जानकारी दी है।

जिले की समस्त 08 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 29,117 मिट्टी नमूनों का विश्लेषण कर संबंधित कृषकों को स्वाइल हैल्थ कार्ड वितरित किये गये है। जिनका विश्लेषण सभी लैबों में माह मार्च तक जारी था। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी मृदा नमूना एकत्रिकरण एवं विश्लेषण का कार्य जारी है।

उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले की सभी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का निरीक्षण लगातार किया जाता है।

विकासखण्ड बदरवास में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के एक कक्ष में मृदा नमूना विश्लेषण का कार्य किया जा रहा है, ताकि विकासखण्ड बदरवास के कृषकों को बुवाई से पूर्व सही समय पर मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराये जा सकें। जिले की सभी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में निःशुल्क मृदा परीक्षण किया जाता है। इसके लिए कृषकों से कोई राशि नहीं ली जाती एवं प्रत्येक नमूना विश्लेषण हेतु शासन ‌द्वारा निर्धारित 235 रूपये का भुगतान किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने