भावी पीढ़ियों को बचाना है तो जल बचाएं- सीईओ सूत्रकार डुमघना में जन सहयोग से तालाब गहरीकरण कार्य शुरू।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

भावी पीढ़ियों को बचाना है तो जल बचाएं- सीईओ सूत्रकार

डुमघना में जन सहयोग से तालाब गहरीकरण कार्य शुरू।



शिवपुरी, 26 मई 2026/ ​जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गतदिवस गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डुमघना के जौरा पर तालाब निर्माण व गहरीकरण कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करैरा हेमंत सूत्रकार भी उपस्थित रहे और उनके साथ सहायक यंत्री मनोज सैनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अखिल उपाध्याय, उपयंत्री  नरोत्तम भिलवारे, कंप्यूटर ऑपरेटर असफाक खान, सरपंच भीकम दीपा परिहार, सचिव प्रीतम सिंह बघेल तथा ग्राम रोजगार सहायक मनीराम जाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनसमूह मौजूद रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं कलश पूजन के साथ हुआ, जिसके तत्पश्चात जन सहयोग से प्राप्त एक जेसीबी मशीन एवं चार ट्रैक्टरों का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर तालाब गहरीकरण के पुनीत कार्य का शंखनाद किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत सूत्रकार ने अत्यंत प्रेरणादायी संदेश दिया कि हम सभी को पानी बचाने का प्रयास पूरी निष्ठा से इसलिए करना चाहिए क्योंकि जब तक पानी है तभी तक इस धरती पर हमारा जीवन संभव है, इसलिए हमें हर समय और हर पल जल के वास्तविक महत्व को समझना होगा और इसे बचाने का भरपूर प्रयास करना होगा ताकि हमारी आने वाली भावी पीढ़ियों को जल संकट के कारण किसी भी तरह का संघर्ष न करना पड़े।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने