न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
उपजेल पिछोर में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित।
शिवपुरी, 12 मई 2026/ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी के निर्देशानुसार तथा रंजना चतुर्वेदी,
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की अध्यक्षता में गतदिवस उपजेल पिछोर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें उपस्थित बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के अधिकार, जेल अपील, प्लीबार्गेनिंग प्रक्रिया, यूटीआरसी आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी।
साथ ही इस अवसर पर उपजेल पिछोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण हेतु जेलर को निर्देशित किया गया।
नालसा स्प्रूहा योजना 2025 के अंतर्गत 04 बंदियों को सर्किल जेल शिवपुरी में निरूद्ध उनके पत्नि से एवं 03 बंदियों को उनकी मॉ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करवाई गई।

