न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी पिछोर एवं थाना पिछोर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र मे शांति एवं कानून व्यव्स्था बनाये रखने के लिये पैदल गस्त कर मार्च निकला एवं लोगों को समझाइस दी गई।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को शाम के समय थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के पालन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के निर्देशन में आज दिनांक 14/05/2026 को एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा एवं थाना प्रभारी पिछोर द्वारा मय बल के कस्बा पिछोर मे पैदल गस्त कर मार्च निकला। पैदल अगस्त के दौरान कस्बा पिछोर के मुख्य चौराहों, बाजार बस स्टैंड एवं भीड़ भाड़ जगह वाली जगहों पर भ्रमण किया जिसके दौरान अवैध गतिविधियों यातायात जागरूकता के संबंध में लोगों को समझाइए दी गई एवं पुलिस द्वारा लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गई ।
