थाना बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये की जप्त कर आरोपी दिलीप राठौर को गिफ्तार किया एवं पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की सामाग्री एवं लहान को नष्ट किया गया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना बैराड़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 02 कैनों मे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये की जप्त कर आरोपी दिलीप राठौर को गिफ्तार किया एवं पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने की सामाग्री एवं लहान को नष्ट किया गया। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 14.05.2026 के दोपहर को थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि टपरा मोहल्ला अनाज मण्डी के पीछे बैराड मे कुछ लोग हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब तैयार कर विक्रय करने हेतु रखे है।  मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति दिखा जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो दिलीप राठौर पुत्र रामदयाल राठौर उम्र 32 साल निवासी बरोद रोड़ 02 नम्बर कलारी के पास बैराढ जिला शिवपुरी का होना बताया एवं गेत मे रखे त्रिपाल को उठाकर देखा तो उसके नीचे दो प्लास्टिक की नीले रंग की केने जिनमे हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 40 – 40  लीटर कुल 80 लीटर कीमती 16000 रुपये एवं कच्ची शराब उत्पादन में उपयोग किये गये एल्युमीनियम की 01 ढेकची व स्टील का 01 भगोना मौके पर जप्त किये गये व जमीन के अन्दर गड़े हुए दो मिट्टी के मटके लहान से भरे हुए मिले। मौके पर लहान को नष्ट किया गया। आरोपी दिलीप राठौर से पूँछताछ की गई तो उसके द्वारा शराब बनाने वाला स्थान लाखा बंजारा का होना बताया एवं लाखा बंजारा के साथ ही कच्ची शराब का उत्पादन कर विक्रय करना एवं शराब विक्रय से प्राप्त रुपयों को आपस मे बांटना बताया एवं आरोपी दिलीप राठौर को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी लाखा बंजारा की तलाश की जा रही है। इनकी रही भूमिका : - निरी सुरेश शर्मा , प्रआर. 947 इकबाल अहमद, आर. 127 लालसिंह भील , आर.875 ज्ञानसिंह रावत, आर. 1093 गिर्राज त्यागी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने