सामाजिक, आर्थिक,राजनीति व शैक्षणिक आधार पर ब्राह्मणों के साथ हो रहा भेदभाव पाराशर (एससी,एसटी एक्ट व यूजीसी कानून देश विरोधी व सामाजिक संगठन को खंडित करने वाला)

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

सामाजिक, आर्थिक,राजनीति व शैक्षणिक  आधार पर ब्राह्मणों के साथ हो रहा भेदभाव पाराशर

(एससी,एसटी एक्ट व यूजीसी कानून देश विरोधी व

सामाजिक संगठन को खंडित करने वाला)

शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड शिवपुरी ने संयुक्त साप्ताहिक बैठक वार्ड क्रमांक 37 एकता हाई सेकेंडरी स्कूल के सभागार में  आयोजित हुई ।सबसे मुख्य अतिथि पंडित सुरेश पाराशर धौलागढ़ वाले एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित पुरुषोत्तम कांत शर्मा  एवं अति विशिष्ट अतिथि महासभा के जिला महामंत्री पंडित कैलाश नारायण भार्गव ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम पूजन कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से परशुराम चालीसा का पाठ कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक के संयोजक पंडित रामसेवक गौंड ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि पंडित सुरेश पाराशर ने कहा कि सरकार की ओर से लगा एससी,एसटी एक्ट व यूजीसी कानून को देश विरोधी व सामाजिक समरसता को खंडित करने वाला बताते हुए इसे वापिस करने की मांग की।

महासभा के जिला महामंत्री पंडित गजानंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की जीवन से हमें चरित्रवान, त्याग, तपस्या, शौर्य एवं न्यायप्रियता के गुण  सीखना चाहिये। पंडित रमेश कुमार भार्गव रातौर वाले ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य ,धर्म, एवं अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का संदेश देता है। आने वाली पीढ़ी को भी भगवान के आदर्श से प्ररेणा लेने की आवश्यकता है।

परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी पंडित  श्रीनिवास उपाध्याय ने  कहा कि ब्राह्मण समाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चतुर्दिक हो रहे आक्रमण सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनेतिक व शैक्षणिक आधार पर ब्राह्मणों के साथ हो रहे भेदभाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके विरुद्ध एक जूटता के साथ लड़ने का संकल्प लिया। योग गुरु  पंडित कैलाश नारायण मुद्गल ने कहा कि आज सुनियोजित षड़यंत्र के तहत ब्राह्मणों के अस्तित्व को कमजोर कर उन्हें हाशिए पर धकेलने  का प्रयास किया जा रहा है,जो किसी भी रुप में स्वीकार्य नहीं है इसलिए आज आवश्यकता है कि समाज अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर शिक्षा, संगठन,और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक और सशक्त भूमिका निभाएं ।इस वैठक में मुख्य रूप से पंडित राजेंद्र पांडे सुरेंद्र पाठक कुंज बिहारी पाराशर हरगोविंद शर्मा रामसेवक गौंड आदि उपस्थित थे।बैठक का संचालन पंडित एन पी अवस्थी ने किया एवं अंत में पंडित रामप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने