शहर में सीवेज लाइन, चेंबर ओवरफ्लो या सीवेज सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को लेकर अक्सर लोग सीधे नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सीवेज सिस्टम का संचालन और रखरखाव PHE विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के अधीन आता है।

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी  

समाचार 

ज़रूरी जानकारी शिवपुरी शहरवासियों के लिए।

शहर में सीवेज लाइन, चेंबर ओवरफ्लो या सीवेज सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को लेकर अक्सर लोग सीधे नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि सीवेज सिस्टम का संचालन और रखरखाव PHE विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के अधीन आता है।

नगर पालिका शहर की साफ-सफाई, कचरा उठाने, सड़क सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का कार्य देखती है, लेकिन सीवेज लाइन और उससे संबंधित तकनीकी कार्य PHE विभाग द्वारा किए जाते हैं।

इसलिए किसी भी सीवेज समस्या पर सही विभाग तक शिकायत पहुंचाना जरूरी है, ताकि समस्या का जल्दी समाधान हो सके।

बिना पूरी जानकारी के नगर पालिका पर आरोप लगाने से भ्रम की स्थिति बनती है और असली जिम्मेदार विभाग तक बात नहीं पहुंच पाती।

शहर हित में जागरूक बनें, सही जानकारी साझा करें और सही विभाग को शिकायत दें।

शिवपुरी की व्यवस्था बेहतर बनाने में प्रशासन के साथ-साथ जनता की सही समझ और सहयोग भी बेहद जरूरी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने