न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
प्रशासन की टीम द्वारा तत्काल शुरू किया रेस्क्यू घायल लोगों को तत्काल पहुंचाया चिकित्सालय।
आज दोपहर के समय आई तेज आंधी तूफान के कारण शहर में कई जगह अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने तत्काल प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू के निर्देश दिए।
निर्देशानुसार तत्काल एडीएम दिनेश शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत विजय राज, एसडीम आनंद
राजावत मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।
शहर के दर्जनभर स्थान से हटाए टूटे पेड़
तेज आंधी तूफान के कारण पेड़ गिरकर गिर पड़े। जिससे कई जगह मार्ग अवरुद्ध हो गया और आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा पोलो ग्राउंड की दीवार के गिरने से भी कुछ लोग घायल हो गए। प्रशासन ने नगर पालिका की टीम के साथ शहर के दर्जन भर स्थानों से टूटे पड़े पेड़ो को तुरंत हटाने की कार्यवाही की है। जिसमें महल कॉलोनी, कस्टम गेट, ग्वालियर बायपास, माधव चौक, मधुराम स्वीट्स के सामने, होटल सोनचिरैया सहित शहर के कई प्रमुख मार्गो और कॉलोनी से टूटे गिरे पड़े पेड़ो को हटाने की कार्यवाही तत्काल की गई है।
दीवार गिरने से हुए घायलों को तुरंत पहुंचाया उपचार के लिए।
आज आए तेज आंधी तूफान के कारण पोलो ग्राउंड की दीवार भी गिर पड़ी। दीवार गिरने के कारण कुछ लोग घायल हो गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर तुरंत एडीएम दिनेश शुक्ला और एसडीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों के तुरंत बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय से घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जिनमें एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जबकि दो लोग नवजीवन हॉस्पिटल में इलाज के लिए गए हैं। एडीएम और एसडीएम घायल मरीजों के उपचार की निगरानी करते हुए तुरंत मेडिकल कॉलेज और नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जानते हुए चिकित्सकों से बेहतर इलाज के लिए कहा है।

