न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सडक सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात जागरूकता माह 2026 के चलते यातयात थाना शिवपुरी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में पीटीआरआई भोपाल के आदेश से सडक सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर दिनांक 26.04.26 से 06.05.26 तक आयोजित ।
राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह में आयोजित हेलमेट जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 30.04.26 को सूबे. नीतू अवस्थी, सूबे. प्रियंका घोष मय एवं थाना प्रभारी फिजीकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़
मय वल के कन्या छात्रावास में लगभग 50 छात्राओ एवं
नालंदा कोचिंग संस्थान में 70 छात्र छात्राओं को यातायात नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट वेल्ट लगाना आदि यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी एवं हिट एण्ड रन योजना में राज्य शासन द्वारा प्रदाय की जाने वाली सहायता राशि व भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पहल राह-वीर योजना में सडक दुर्घटना में पीडित को गोल्डन आवर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र, दी जाने वाली कानूनी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।