खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी हेतु कृषि रथों को दिखाई हरी झंडी।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी हेतु कृषि रथों को दिखाई हरी झंडी।

गांव-गांव पहुंचेंगी योजनाओं और नई तकनीकों की जानकारी।

शिवपुरी, 16 मई 2026/ वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में 10 दिवसीय कृषि रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। शनिवार को कृषि रथों को ग्राम पंचायतों में भ्रमण हेतु रवाना किया गया।



जिला स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

वहीं विकासखंड पिछोर एवं खनियाधाना के कृषि रथों को पिछोर विधानसभा के विधायक प्रीतम लोधी द्वारा अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। 

इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखंडों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई।

कृषि रथ निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार प्रतिदिन प्रत्येक विकासखंड की तीन ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेंगे। इस दौरान कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाएं, ई-विकास पोर्टल, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन सहित पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणजनों को दी जाएगी।

प्रत्येक विकासखंड में तकनीकी दल के रूप में अधिकारी एवं वैज्ञानिक भी रथों के साथ मौजूद रहेंगे, जो योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था, नरवाई जलाने से होने वाले पर्यावरणीय दुष्प्रभाव तथा सुपरसीडर, हैप्पीसीडर, बेलर एवं स्ट्रॉ रीपर जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पानसिंह करौरिया, एसडीएम पिछोर ममता शाक्य, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव, सहायक संचालक कृषि डॉ. किरण रावत सहित कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने