न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना भौंती पुलिस द्वारा सायबर ठगी के अपराध मे कार्यवाही करते हुये सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर अशलील फोटो व व्हीडियो रिकॉर्डिंग से बलात्कार, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फसाने की धमकी देकर पैसे बसूलने बाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माल मशरुका जप्त किया।
समाज में सायवर के अपराधों के दिन प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित प्रतिविम्व पोर्टल पर प्रदर्शित हो रही वित्तीय धोखाधडी की शिकायतों में स्थानीय युवाओं द्वारा मिलकर स्वयं को पुलिस अधिकारी बता कर लोगों को फोन कॉल करके बलात्कर का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व गिरफ्तारी की धमकी देकर वित्तीय धोखाधड़ी कर लाभ प्राप्त किया जा रहा है जिस पर कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस द्वारा दिनांक 11.05.2026 को ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत थाना भौंती के अपराध क्रमांक 45/26 धारा 319 (2), 318(2), 3(5), 338, 308(6) BNS, 66 C, 66 D IT ACT में घटना दिनांक से फरार चल रहे आरोपी सौरभ पुत्र रामसिंह उर्फ हल्के लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपी कब्जे से उक्त कृत्य से कमाई गई राशी से क्रय की गयी एक सिफ्ट डिजाईर गाडी वाहन क्रं. एम.पी.07 ए जी 9756 एवं एक रियल मी कंपनी का मोवाईल फोन जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पिछोर पेश किया जा रहा है।
नाम गिरफ्तार आरोपी- सौरभ पुत्र रामसिंह उर्फ हल्के लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी
जप्त मशरुकाः-
2. एक रियल मी कंपनी का मोवाईल फोन
कुल मशरुका की कीमत 7,10,000 /- रुपये
सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, प्र.आर. 669 अभयराज सिंह, प्र.आर. 439 म्रत्युन्जय सिंह, आर0 38 मलखान गुर्जर, आर0 358 दुर्गाविजय रावत, आर. 578 बृजेश राणा की अहम भूमिका रही।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज
