न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के अपराध क्रमांक 358/26 में 5000 रुपये के इनामी आरोपी आकाश उर्फ विशाल शर्मा को मेडीकल कॉलेज शिवपुरी के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
दिनांक 08.05.26 को फरियादिया नीलम पत्नि तृप्तेश गुहारिया उम्र 42 साल नि0 एसपीएस स्कूल के सामने शिवपुरी ने रिपोर्ट लेख करायी की उसकी लडकी पुष्पेन्द्र चौहान के साथ 03 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में इंदौर रह रही थी जो अक्टूबर 2025 से पुष्पेन्द्र चौहान व्दारा परेशान करने के कारण शिवपुरी आकर रहने लगी जिसकी एक तीन माह की बच्ची भी है दिनांक 08.05.26 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पुष्पेन्द्र चौहान कार से अपने 08-10 साथियो के साथ घर पर आया और फरियादिया की लडकी व नातिन को घर से जबरदस्ती ले गया फरियादिया एवं उसके पति के रोकने पर उनके साथ हाँकी व डण्डो से मारपीट की जिनके हाथ पैरौ में चोटे आयी जो थाना कोतवाली पर अप.क्र. 358/26 धारा 296ए,115(2), 351(3), 137(2), 140(3), 331(6), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस 3 (1) (द) (घ), 3(2) (5ए), 3(2)5 एससीएसटी एक्ट इजाफा धारा का कायम कर विवेचना में लिया गया जिसमें विवचेना के दौरान 125 बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा की गयी।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आदेशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा अलग अलग टीमें बनायी जाकर रवाना की गयी जो टीम व्दारा तकनीकी सहायता व सीसीटीव्ही कैमरौ की सहायता से पूर्व में आरोपी 10000रु. के इनामी पुष्पेन्द्र चौहान को दिनाकं 09.08.26 को गिरफ्तार किया गया एवं उसके दो साथी 5000-5000रु. इनामी आरोपी टिंकल पुत्र घनश्याम सोलंकी उम्र 27 साल नि0 अमोला, राजा पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 27 साल नि0 करैरा को पोलो ग्राउण्ड के पास शिवपुरी से दिनांक 11.05.26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं प्रकरण में 5000रु के इनामी राशि के फरार आरोपी आकाश उर्फ विशाल पुत्र जमुना प्रसाद शर्मा उम्र 28 साल नि० तिरुपती स्कूल के पास करैरा को मेडीकल कॉलेज शिवपुरी के पास से आज दिनांक 12.05.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि0 आदित्य राजावत, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि0 पूजा घुरैया, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि० विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय कुमार, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. अनूप उपाध्याय (पुलिस लाइन), आर. 528 महेन्द्र सिंह तोमर, आर. 285 राहुल कुमार एवं सायबर सैल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।

