शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र में कब्रिस्तान से सटी वन भूमि पर अवैध कब्जे और जहरीली शराब के कारोबार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

प्रशासन मोन 

शिवपुरी शहर के लुधावली क्षेत्र में कब्रिस्तान से सटी वन भूमि पर अवैध कब्जे और जहरीली शराब के कारोबार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि कंजर समुदाय के कुछ लोगों द्वारा शासकीय फॉरेस्ट भूमि पर अवैध टपरियां बनाकर बड़े पैमाने पर जहरीली शराब तैयार की जा रही है, जिसे शहर और आसपास के इलाकों में खुलेआम परोसा जा रहा है।

सबसे बड़ा सवाल

अगर यह जहरीली शराब किसी की जान ले ले, तब प्रशासन जागेगा क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी जिम्मेदार विभागों को होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जिस जगह पर अवैध निर्माण हो रहे हैं, वह वन विभाग की शासकीय भूमि बताई जा रही है। ऐसे में कई गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं

आखिर अवैध कब्जे कैसे हो रहे हैं जहरीली शराब का कारोबार किसकी संरक्षण में चल रहा है?

 प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

यह देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करते हैं या फिर किसी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने