इंटरसिटी बस हादसे मे मासूम अनन्य जैन के असामायिक निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 


इंटरसिटी बस हादसे मे मासूम अनन्य जैन के असामायिक निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की 

शिवपुरी --विगत दिवस मक्सी के होटल जैन पथ पर इंटर सिटी बस हादसे में मासूम चार वर्ष के अनन्य जैन के आकस्मिक निधन पर आज भाजपा नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकरगहरी शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाया ।

भाजपा के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने चार वर्ष के मासूम अनन्य जैन केनिधन पर कहाँ की यह अत्यंत पीड़ादायकऔर दुखद हैं पिता अभिषेक जैन ca से घटना पर चर्चा की और उन्हें हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया 

सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया ईश्वर से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और सभी परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर,पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने भी अपनी शोक संवेदनाये व्यक्त की और ऐसी घटनाओ की पुनरावृति न हों 

ऐसे उपाय होने चाहिए 

  इस अवसर पर रामकिशोर गुप्ता,पुरुषोत्तम गुप्ता सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे 

     भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से कि इस घटना में जो भी दोषी हैं उनको छोड़ा नही जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने