कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में खनिज माफियाओं पर अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में खनिज माफियाओं पर अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

शिवपुरी 14 मई 2026/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के कड़े निर्देशों के पालन में शिवपुरी खनिज दल ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खनिज निरीक्षक रिऋभ सिंह दीक्षित के नेतृत्व में कोलारस अनुविभाग के लुकवासा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 डम्पर/हाईवा जब्त किए गए, जिन्हें लुकवासा चौकी की सुरक्षा में रखा गया है। इसके साथ ही ग्राम कुल्हाड़ी में लगभग 10 घन मीटर अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

​कार्रवाई का सिलसिला ग्राम करई डांडा तक भी पहुँचा, जहाँ प्रशासन ने लगभग 20 घन मीटर एम-सैंड और 05 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण पकड़ा। यहाँ से भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर थाना सुरवाया की निगरानी में सौंपी गई है। विभाग द्वारा इन सभी मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड की वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जिले में अवैध उत्खनन,परिवहन और भंडारण की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने