कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में 05-05 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियो को गिरफ्तार किया एवं मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से देशी पिस्टल मय जिन्दा राउण्ड के जप्त की गई।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जीतेन्द जैन जिला शिवपरी

समाचार

कोतवाली पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में 05-05 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियो को गिरफ्तार किया एवं मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से देशी पिस्टल मय जिन्दा राउण्ड के जप्त की गई।

दिनांक 08.05.26 को फरियादिया नीलम पत्नि तृप्तेश गुहारिया उम्र 42 साल नि0 एसपीएस स्कूल के सामने शिवपुरी ने रिपोर्ट लेख करायी की उसकी लडकी पुष्पेन्द्र चौहान के साथ 03 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में इंदौर रह रही थी जो अक्टूबर 2025 से पुष्पेन्द्र चौहान व्दारा परेशान करने के कारण शिवपुरी आकर रहने लगी जिसकी एक तीन माह की बच्ची भी है दिनांक 08.05.26 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पुष्पेन्द्र चौहान कार से अपने 08-10 साथियो के साथ घर पर आया और फरियादिया की लडकी व नातिन को घर से जबरदस्ती ले गया फरियादिया एवं उसके पति के रोकने पर उनके साथ हाँकी व डण्डो से मारपीट की जिनके हाथ पैरौ में चोटे आयी जो थाना कोतवाली पर अप.क्र. 358/26 धारा 296ए,115(2), 351(3), 137(2), 140(3), 331(6), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस 3 (1) (द) (ध), 3(2) (5ए), 3(2)5 एससीएसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा तत्काल आरोपीगण की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा अलग – अलग टीमें बनायी जाकर रवाना की गयी जो टीम व्दारा तकनीकी सहायता व सीसीटीव्ही कैमरौ की सहायता से लगातार आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान का पीछा कर दिनांक 09.05.26 को पडोरा पुल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा 10000रु. इनाम की उदघोषणा की गयी थी एवं आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से अन्य साथियो व अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की गयी जो आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल 32 बोर मय जिन्दा राउण्ड के जप्त की गयी एवं पुलिस अधीक्षक व्दारा अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000रु. के इनाम की उदघोषणा की गयी जो विवेचना में अज्ञात आरोपियो को ज्ञात किया गया एवं आरोपी टिंकल पुत्र घनश्याम सोलंकी उम्र 27 साल नि० अमोला, राजा पुत्र छोटेलाल कुशवाह उम्र 27 साल नि० करैरा की संलिप्तता पाये जाने से पोलो ग्राउण्ड के पास शिवपुरी से दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जो दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया है प्रकरण का मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है जो आरोपी से अन्य साथियो के नाम पते ज्ञात किये जा रहे है आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान से लगातार पूछताछ जारी है। प्रकरण में आरोपी व्दारा फायर करने व अवैध हथियार रखने से 125 बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट इजाफा की गयी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० आदित्य राजावत, उनि० अमित चतुर्वेदी, उनि० पूजा घुरैया, सउनि0 प्रवीण त्रिवेदी, सउनि) विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र.आर. 570 विनय कुमार, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, आर. 528 महेन्द्र सिंह तोमर, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. अनूप उपाध्याय (पुलिस लाइन), एवं सायबर सैल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने