थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन कर रही जे.सी.व्ही. को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण खनन विभाग को भेजा गया।


न्यूज् चाचा का धमाका  

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 


समाचार 

थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन कर रही जे.सी.व्ही. को जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण खनन विभाग को भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में अवैध उत्खनन करने बाले अपराधियों के विरुध्द कार्यवाही कर जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ जी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 14.05.26 को थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम दौनी मे म्हावरा घाट के पास एक व्यक्ति द्वारा जे.सी.व्ही.से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम दौनी मे म्हावरा घाट के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति द्वारा जे.सी.व्ही.से अवैध उत्खनन किया जा रहा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम खैमु केवट पुत्र गुलाव केवट उम्र 22 साल नि. ग्राम अंदौरा चौकी सुनारी थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया जिसके कब्जे से जे.सी.व्ही को विधिवत जप्त कर प्रकरण पंजीकृत कर माईनिंग विभाग शिवपुरी भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ जारी की जा रही है

सराहनीय भूमिका-थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि चेतन शर्मा चौकी प्रभारी सुनारी. आर० 338 हरेन्द्र सिंह, आर1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर117. आर सुरेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने