न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
थाना देहात पुलिस व्दारा चोरी के अपराध क्र. 174/26 मे घटना के 72 घण्टों के अंदर खुलासा करते हुये मसरूका चांदी के जेवरात कीमती करीब 02 लाख रूपये के बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं माननीय न्यायालय पेश किया।*फरियादी लवकुश जाटव पुत्र स्व. रामहेत जाटव उम्र 31 साल निवासी गौशाला शिवपुरी ने दिनाक 18.05.26 को अपने घर के अंदर रखी अलमारी खुली मिली अलमारी में रखी दो जोडी करधौनी चांदी की, दो पायले चांदी की, एक जोडी बच्ची की पायल चांदी की अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करने के संबंध मे रिपोर्ट किया की थी उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात पर अपराध क्र. 174/26 धारा 331 (3), 305 (ए), बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सम्पूर्ण जिले मे गुण्डे बदमाशो एवं फरार समपत्ती संबंधी अपराधियो की गिरफ्तारी एवं धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात के द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये टीम बनाई गई टीम के द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज चैक किये गये। मुखबिर की सूचना पर से दिनांक 21.05.26 को संदेही गिर्राज उर्फ छोटू लोधी पुत्र देवेन्द्र उर्फ पप्पू लोधी उम्र 19 साल निवासी गौशाला शिवपुरी को संदेह होने से कडाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अपराध सदर मे चोरी का माल दो जोडी करधौनी चांदी की, दो पायले चांदी की, एक जोडी बच्ची की पायल चांदी की आरोपी से चोरी किया शत प्रतिशत मशरुका जप्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 02 लाख रुपए है । गिरफ्तार सुदा आरोपी को माननीय न्यायालय जेआर पर पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात शिवपुरी, प्रआर. अजय शर्मा, प्रआर. सुनील जाट, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, आरक्षक शकील खान, आरक्षक सचेन्द्र शर्मा, आरक्षक बदन सिंह धाकड, आर. नाहर सिंह आर. प्रमोद कुशवाह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।
