खनियाधाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अपराध क्रमांक 169/2026 मे फरियादी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को मय अवैध बंदूक के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

खनियाधाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अपराध क्रमांक 169/2026 मे फरियादी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने वाले आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को मय अवैध बंदूक के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं उपजेल पिछोर दाखिल किया गया।



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया  द्वारा गंभीर अपराधों मे तुरंत कार्यवाही करने आरोपियो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हांसिल की है।

दिनांक 13.05.2026 को फरियादी अच्छेलाल आदिवासी एवं श्रीपत आदिवासी उम्र 50 साल निवासी मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी के द्वारा सीएचसी खनियाधाना पर देहाती नालसी 0/2026 पर रिपोर्ट लिखाई थी कि मै अपने ऊधारी के रूपये मांगने के लिये सुरेश उर्फ कल्ला ओझा (झा ) निवासी ग्राम खिरिया हाल निवास मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय थाना खनियाधाना के घर के सामने पहुंचा तो सुरेश उर्फ कल्ला ओझा (झा ) से मेने अपने ऊधारी के रूपये मांगे तो सुरेश उर्फ कल्ला मुझे मां बहिन की गालिया दी एवं जाति सूचिक अपमानित किया मेने गाली देने से मना कियो सोई सुरेश उर्फ कल्ला ने अपने घर से भरमार बंदूक एकनाली निकालकर लाया और मुझ पर जान से मारने की नियत से गोली मार दी गोली के छर्रे बाये हाथ एवं बाये काख में लगे।

उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 296 ए , 109(2) बीएनएस एवं 3(2)(व्ही) एससी / एसटी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया था । दौराने विवेचना दिनांक 15.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर से सीतापाठा मंदिर की पहाडी खनियाधाना पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर बंदूक लेकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्य की मदद से घेरबंदी कर के पकडा नाम पता पूछा तो उकने अपना नाम पता सुरेश उर्फ कल्ला ओझा (झा ) पुत्र रामचरन ओझा ( झा ) उम्र 45 साल निवासी ग्राम खिरिया हाल मजरा बंजारी ग्राम अमुहाय थाना खनियाधाना जिला शिवपुरी का होना बताया आरोपी से बंदूक का वैध लाईसेंस के बारे मे पूछा गया तो नही होना बताया । आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से एक बंदूक भरमार एकनाली को पंचानो के समक्ष विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया गया । धारा 25 आर्म्स एक्ट इजाफा की गई  आरोपी सुरेश उर्फ कल्ला ओझा को माननीय न्यायालय खनियाधाना मे जेआर पर पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर उपजेल पिछोर दाखिल किया गया । 

सराहीनय भूमिका   - निरीक्षक केदार सिंह यादव थाना प्रभारी , सउनि रामसिंह भिलाला , सउनि हजारी लाल जाटव , सउनि जगदीश बंजारा , सउनि कमल किशोर शैथिया ,  प्रआर. नरेन्द्र सिंह पाल , प्रआर. हीरा सिंह पाल, आर. जयवीर गुर्जर ,आर. संदीप जाटव , आर. रवि बाथम , आर. योगेन्द्र सिंह , आर. हेमसिंह , आर. अनूप कुमार , आर. दीपक किरार , आर. अरविंद सिंह कौरव , आर. देवेश , आर. आशीष राजपूत , अरूण शर्मा , महिला आर. हनी राजा चौहान , चालक आर. राहुल लोधी की सराहीनय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने