न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
कोतवाली पुलिस द्वारा गुमइंसान क्रमांक 38/26 मे महिला को दस्तयाब किया गया एवं दुष्कर्म करने बाले आरोपी मनोज राव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।*
दिनांक 26.03.26 को फरियादी ने रिपोर्ट लेख करायी की उसकी पत्नि बिना बताये घर से कहीं चली गयी है तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिली जो थाना कोतवाली पर गुमइंसान क्रमांक 38/26 कायम कर जांच में लिया गया दौरान गुमइंसान जांच दिनांक 16.05.26 को गुमशुदा को दस्तयाब किया गया जो गुमशुदा ने पूछताछ पर बताया कि मनोज भट्ट नि बीलवरा थाना पोहरी व्दारा शादी की प्रवंचना देकर उसके साथ गलत काम किया जो थाना कोतवाली पर अप.क्र. 374/26 धारा 69 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो आरोपीगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व्दारा आदेशित किया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले व नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाया गयी। जो टीम व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी मनोज पुत्र रमेश राव उम्र 27 साल नि0 बीलवारा थाना पोहरी शिवपुरी को शिवपुरी से दिनांक 16.05.26 को गिरफ्तार किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।
सराहनीय भूमिकाः-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, उनि० भावना राठौड, प्र.आर. 829 विपिन भदौरिया, प्र.आर. 722 राजवीर सिंह, की विशेष भूमिका रही।
