थाना पोहरी पुलिस द्वारा चोरी के अप.क्र. 122/2026 मे चोरी गयी सरसों में से 120 क्विंटल सरसों कीमत करीबन 11,00,000 एवं ट्रक कुल मशरूका 26,00,000 रुपये का बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना पोहरी पुलिस द्वारा चोरी के अप.क्र. 122/2026 मे चोरी


गयी सरसों में से 120 क्विंटल सरसों कीमत करीबन 11,00,000 एवं ट्रक कुल मशरूका 26,00,000 रुपये का बरामद कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दिनांक 05.05.2026 को फरियादी दिनेश धाकड पुत्र श्री बाबूलाल धाकड उम्र 54 साल निवासी ग्राम तिघरा खोड थाना पोहरी के द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरसो से भरा ट्रक करीब 250 क्विंटल सरसो जिसकी कीमत करीब 20 लाख 62 हजार रुपये की अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरूपयोग कर माल का गबन कर आपराधिक न्यासभंग किये जाने की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीगणो के विरूद्ध थाना पोहरी पर अप.क्र. 122/2026 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन में तथा एस.डी.ओ.पी. पोहरी श्री आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय कर एवं सायवर सेल की मदद लेकर स्टाफ को अज्ञात आरोपी एंव मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं पृथक पृथक 02 टीम बनाकर मुरैना एवं धौलपुर तरफ रवाना की गई।

इसी क्रम में दिनांक 10.05.26 को सक्रिय मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर से आरोपी छोटू जाटव, राजू शर्मा (चालक) एवं जितेन्द्र बाथम को गिरफ्तार किया एवं गवन किये गये ट्रक को बरामद किया गया । आरोपीगणों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा सरसों से भरे ट्रक क्र MP33 H 3319 को अपने साथियों के साथ अनाज मंडी पोहरी से ले जाकर मुरैना होते हुए धौलपुर के रजौरा खुर्द गांव के व्यापारी अनिल मित्तल की मिली भगत से 120 क्विंटल सरसों अपनी दुकान में छुपाना शेष सरसों को एक बिचौलिये के माध्यम से धौलपुर की फर्म को बेईमानी पूर्वक बेचना बताया। आरोपी धौलपुर के रजौरा खुर्द गांव के व्यापारी अनिल मित्तल के घर पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से चोरी की 120 क्विंटल सरसों बरामद की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर 120 क्विंटल सरसों कीमत करीबन 11,00,000 रुपये मय ट्रक कीमत करीबन 15,00,000 रुपये कुम मसरूका 26,00,000/- रुपये बरामद की गई। शेष सरसों एवं अन्य फरार आरोपियोगण के गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार शुदा 04 आरोपीगण को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्रआर.200 प्रमोद सेन, आर.256 रामनाथ रावत, आर. 247 मुनेश धाकड, आर. 1189 राजकुमार माहौर, म.आर. 1110 मंजूलता शर्मा, आर. 1134 अरविन्द कुशवाह, आर. 1162 रामअवतार रावत, आर.802 अमित श्रीवास, आर.334 राघवेन्द्र, आर. देशराज गुर्जर (थाना कोतवाली) एवं सायबर सेल टीम शिवपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने