कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन में लगी एलएनटी और डंपर जब्त

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशन में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध उत्खनन में लगी एलएनटी और डंपर जब्त।

करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही प्रशासनिक टीम ने डबरा-दिनारा पहुंचकर जांच की, जहाँ बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी का उत्खनन और परिवहन पाया गया। मौके पर जब्त किए गए वाहनों को थाना दिनारा के सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधितों के विरुद्ध मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन की गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने