थाना भौंती पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही मे दो आरोपियों को शराब का परिवहन करते हुये 08 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 72 लीटर शराब व एक मोटर सायकिल सहित जप्त कर गिरफ्तार किया।।

न्यूज चाचा का धमका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

थाना भौंती पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही मे दो आरोपियों को शराब का परिवहन करते हुये 08 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 72 लीटर शराब व एक मोटर सायकिल सहित जप्त कर गिरफ्तार किया।।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में थाना भौंती पुलिस को अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।

अभियान के क्रम में दिनांक 21.05.2026 की रात्रि में थाना भौंती पुलिस ने मुखबिर सूचना पर भयावन रोड बाली पहाङिया के सामने वाहन चैकिंग के दौरान एक एच एफ डिलेक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP33MS3086 पर दो व्यक्ति बीच में एक सफेद रंग की झाल रखे हुए आते दिखे मो0सा0 को रोककर नाम पता पूछा तो दोनो ने अपना नाम राजकपूर पुत्र जगदीश पटेल उम्र 22 साल, दीपक पुत्र ओमकार पटेल उम्र 27 साल नि०गण ग्राम नंदना थाना भौंती जिला शिवपुरी का होना बताया मो0सा0 के बीच में रखी झाल को चैक किया तो उसमें 08 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 72 लीटर शराब रखे हुए मिले उक्त दोनो व्यक्तियों से शराब के संबंध में लायसेंस चाहा तो कोई लायसेंस होना न होना बताया तथा पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने बताया कि हम दोनो पिछले माह से रिषभ गुप्ता उर्फ राजा नि० भौंती से अवैध शराब खरीद रहे है आज भी उक्त शराब की आठ पेटियाँ रिषभ गुप्ता उर्फ राजा से खरीदकर ला रहे है। आरोपीगणो का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होने से 08 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल 400 क्वाटर 72 लीटर शराब कीमती 24 हजार रुपये व मोटर सायकिल क्रमांक MP33MS3086 कीमती 50 हजार रुपये को मौके पर जप्त किया तथा आरोपीगणो को गिरफ्तार किया। बाद थाना भौंती पर अपराध क्रमांक 166/26 धारा 34(2) आबकरी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण - 

01. राजकपूर पुत्र जगदीश पटेल उम्र 22 साल नि0 ग्राम नंदना थाना भौंती जिला शिवपुरी

02. दीपक पुत्र ओमकार पटेल उम्र 27 साल नि0 ग्राम नंदना थाना भौंती जिला शिवपुरी

बरामद माल- 

01. 08 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 400 क्वाटर मात्रा 72 लीटर कीमती 24000/-रु.

02. एचएच डिलेक्स मोटर सायकलि क्रमांक MP33MS3086 कीमती 50000/- रु.

कुल कीमती माल मशरूका 74,000/- रुपये

सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी भौंती निरी० घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय भगत, प्र0आर0 439 मृत्युंजय सिंह, प्र0आर0 234 प्रहलाद यादव, आर0 358 दुर्गा विजय रावत, आर0 56 राजेश आदिवासी आर0 240 पीकेश राहुल

सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस सुरक्षित समाज

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने