सिकंदरा प्रभारी सुमन के साथ अब रवि हुए नियुक्त भोपाल के जंगल में मिली करोड़ों की नगदी /सोना।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

सिकंदरा प्रभारी सुमन के साथ अब रवि हुए नियुक्त भोपाल के जंगल में मिली करोड़ों की नगदी /सोना।

शिवपुरी जिले के सिकंदरा बैरियर पर एक सप्ताह में हुई दो बार हिंसक घटनाओं ने यह तय कर दिया कि विभाग में करोड़ों रुपए की कमाई ऐसे ही नहीं होती।

बैरियर प्रभारी सुमन दीक्षित को हटाकर रवि मिश्रा को नियुक्त करने की खबर चल निकली।

जिला परिवहन अधिकारी का कहना है कि सुमन को हटाया नहीं, रवि मिश्रा को भी नियुक्त कर दिया है। 

भोपाल में बीते वर्ष परिवहन विभाग का 52 किलो सोना और 12 करोड़ रुपए नगद कैश लावारिस हाल खड़ी कार में मिला था। 

सरकार के द्वारा सभी चेकपोस्ट बंद कर दिए गए हैं।  

सिकंदरा बैरियर पर जब पहली घटना हुई थी, उस खबर को सोशल मीडिया पर किसी ने कोई खबर नहीं डाली। 

गोलमोल करके लिख रहे थे, मानों उनके घर का चूल्हा वहीं के कमीशन से जलता हो। 

बोलीं आरटीओ: सुमन को नहीं हटाया 

सिकंदरा बैरियर की प्रभारी सुमन दीक्षित को हटाया नहीं है। वहां पर रवि मिश्रा को भी नियुक्त कर दिया गया है।

रंजना भदौरिया, जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने