10वीं /12वीं बोर्ड परीक्षा में शिवपुरी के 22 विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में, 16 छात्राएं व 6 छात्र कृषि संकाय में 6 ने दर्ज कराया नाम,

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

10वीं /12वीं बोर्ड परीक्षा में शिवपुरी के 22 विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में, 

16 छात्राएं व 6 छात्र

कृषि संकाय में 6 ने दर्ज कराया नाम, 



शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया। 

जिसमें प्रदेश की प्रवीण्य (मेरिट) सूची में शिवपुरी के 22 बच्चों ने अपना नाम दर्ज कराया। 

16 छात्राएं एवं 6 छात्र शामिल हैं। कक्षा 12वीं में कृषि संकाय में 6, विज्ञान में 4, कला में 2 एवं कॉमर्स में 3 विद्यार्थी शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन दो सगी बहनों ने 12वीं में दूसरा व तीसरा स्थान पाया, उनके पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं, तथा कोरोना में पैसा न होने पर बड़ी बहन ने एक साल ड्रॉप किया था। 

शिवपुरी के जिन 22 बच्चों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है, 

12 बच्चे प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत हैं, 

जबकि 10 ने शासकीय स्कूल में पढ़ाई करके मेरिट में अपना नाम दर्ज कराया। 

High school मेरिट में जिनके नाम दर्ज हैं 

राजीव पुत्र अरुण कुमार राठौड़ (सरस्वती विद्या मंदिर शिवपुरी) ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 8वा स्थान पाया। 

दीपेश पुत्र भूरा सिंह धाकड़ (बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी) ने 492 अंक से 8वा स्थान, 

स्मृति पुत्री राजेश देव पांडे सनराइज एजुकेशन एकेडमी शिवपुरी) ने 491 अंक से 9वा स्थान, 

आशिकी पुत्री शिवकांत शर्मा किड्स लर्निंग जोन शिवपुरीने 491 अंक से 9वा स्थान, 

रानू पुत्र खेमचंद प्रजापति शा.उमावि सिरसौद ने 491 अंक से 9बा स्थान, 

मोनिका पुत्री धर्मेंद्र प्रजापति उत्कृष्ट शिवपुरी ने 490 अंक से 10वा स्थान, 

रवि पुत्र परमल कुशवाह प्रज्ञा बाल मंदिर शिवपुरी ने 490 अंक से 10वा स्थान 

कु. मांशी पुत्री चंदा अग्रवाल (सांदीपनी शिवपुरी) ने 490 अंक प्राप्त कर 10वा स्थान पाया। 

हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में

कला संकाय में दीप्ति पुत्री करण सिंह रावत (आदर्श बंधु शिवपुरी) ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, 

वंशिका पुत्री जितेंद्र यादव शा. कन्या उमावि बदरवासने 481 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान पाया। 

गणित विषय में कान्हा पुत्र रामकुमार शर्मा (शा. मॉडल पोहरी) ने 490 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, 

रंजीत पुत्र लखनलाल प्रजापति (विजयानंद बैराड़) ने 486 अंक प्राप्त कर सातवां 

अनुष्का पुत्री दिनेश धाकड़ ने 483 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान पाया। 

कॉमर्स संकाय में प्रतिष्ठा पुत्री रमेश कुमार गौड बाल शिक्षा निकेतन शिवपुरी ने 486 अंक प्राप्त कर पांचवां, 

हंसिका पुत्री जगन्नाथ राठौड़ ( शा. सांदीपनि कोलारस) ने 486 अंक प्राप्त कर पांचवां 

प्रगति पुत्री ओमप्रकाश सोनी (उत्कृष्ट शिवपुरी) ने 481 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान पाया। 

इसी क्रम में कृषि संकाय में तुलसी पुत्री राजेश्वर सिंह राजावत ने 493 अंक प्राप्त कर पहला स्थान, 

चंचल पुत्री लालाराम कुशवाह (इंडियन पब्लिक स्कूल शिवपुरी) ने 493 अंक प्राप्त कर पहला स्थान,

प्रीति पुत्री लालाराम कुशवाह (इंडियन पब्लिक स्कूल शिवपुरी) ने 488 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, 

संजना पुत्री रामसेवक धाकड़ (सांदीपनी शिवपुरी) ने 487 अंक प्राप्त कर तीसरा एवं 

लक्ष्मी पुत्री रामपाल यादव (श्री राधा पब्लिक स्कूल ख़तौरा) ने 484 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान पाया। 

बायलॉजी में खुशी पुत्री भानूप्रकाश धाकड़ (कैरियर कॉन्वेंट बदरवास) ने 500 में से 485 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान पाया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने