ओडीओपी का लक्ष्य स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा और रोजगार सृजन करना है- कलेक्टर ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का हुआ आयोजन।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

ओडीओपी का लक्ष्य स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा और रोजगार सृजन करना है- कलेक्टर

ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का हुआ आयोजन।



शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026/कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि एक 

जिला एक उत्पाद का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और रोजगार सृजन करना है ताकि उस उत्पाद को 

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान मिले इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना लाई गई।

उन्होंने शिवपुरी जैकेट के विस्तार के लिए ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार, ई-कॉमर्स को अपनाने और डिमांड-सप्लाई चैन को मजबूत करने पर जोर दिया। 

उन्होंने क्लस्टर विकास और बाजार विस्तार के लिए प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

गुरुवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग द्वारा उद्योग भागीदार फिक्की के सहयोग से एमपी ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का आयोजन किया गया। इस समिट का मुख्य उद्देश्य बदरवास के एक जिला-एक उत्पाद जैकेट उद्योग को सुदृढ़ बनाना है। समिट में डिजाइन, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स क्षेत्र के विशेषज्ञों ने शिरकत की ताकि जिले के इस पारंपरिक जैकेट क्लस्टर को बड़े स्तर पर ले जाने का रोडमैप तैयार किया जा सके।

​कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा किया गया। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र शिवपुरी अरविंद माहेश्वरी और उप संचालक एमएसएमई विभाग आर.आर. गोरखेड़े भी उपस्थित रहे।

 ब्रांड एक्सपर्ट अनिलेश सिंह राठौर ने ब्रांड स्टोरीटेलिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि एक मजबूत कहानी ही साधारण उत्पाद को ब्रांड में बदलती है। उन्होंने बी2बी विस्तार, ई-कॉमर्स एकीकरण और प्रीमियम मार्केट के लिए शिवपुरी जैकेट की पोजिशनिंग का सुझाव दिया।

मार्केटिंग एक्सपर्ट रजत भाटिया ने उत्पादन और बिक्री बढ़ाने के लिए मानकीकरण, एसकेयू निर्माण, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एंट्री और एंकर बायर्स (प्रमुख खरीदार) को मुख्य स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि बाजार का विकास केवल उत्पाद पर नहीं बल्कि सही सिस्टम पर निर्भर करता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नयनतारा में बदरवास जैकेट उद्योग को और बेहतर बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ डिजाइन भोपाल की डिजाइन फैकेल्टी अदिति शर्मा ने डिजाइनिंग और ब्रांडिंग पर जानकारी दी।

जेड डबल्यू, मीशो, शिप्रॉकेट,और भारतीय पैकेजिंग संस्थान के प्रतिनिधियों ने ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, लॉजिस्टिक्स समाधान, पैकेजिंग मानकों और लास्ट-माइल डिलीवरी पर चर्चा की, जिससे एमएसएमई की पहुंच राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ सके। कार्यक्रम में बदरवास जैकेट के फाउंडर एवं प्रमुख समाजसेवी रमेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु गोयल, मनोज जैन एवं सूरज जैन, भूपेन्द्र रावत एवं अन्य स्थानीय उद्योगपतियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन पर जिला उद्योग केन्द्र के सहायक प्रबंधक भावेश शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने