शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने मोबाइल से पोर्टल पर जाकर स्व गणना की और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी स्वगणना के लिए कहा है।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

कलेक्टर ने मोबाइल से की पोर्टल पर स्वगणना।

शिवपुरी, 16 अप्रैल 2026/ कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने मोबाइल से पोर्टल पर जाकर स्व गणना की और सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी स्वगणना के लिए कहा है।


 उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से भी स्व गणना के लिए अपील की है।

उल्लेखनीय है कि जनगणना का काम शुरू हो गया है और इस बार डिजिटल माध्यम का भी उपयोग जनगणना के लिए किया जा रहा है, जिसमें डिजिटल माध्यम से नागरिकों को स्वगणना का अवसर मिला है। जनगणना का प्रथम चरण मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण का कार्य 1 मई से 30 मई के बीच होना है। अभी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य स्वगणना की जाना है। गुरुवार  16 अप्रैल से स्व गणना का काम शुरू हो गया है। 

कलेक्टर अर्पित वर्मा और अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा स्वयं के मोबाइल से पोर्टल पर जाकर स्वगणना की और अन्य नागरिकों से भी इस अभियान में जुड़ने को अपील की।

प्रक्रिया

आधिकारिक पोर्टल: https://se.census.gov.in/

स्व-गणना की अवधि (2026) मध्य प्रदेश :  16 अप्रैल – 30 अप्रैल

1. स्व-गणना  क्या है?

स्व-गणना एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से आप अपने परिवार और मकान का विवरण स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं। आपको प्रगणक के घर आने और पूछताछ करने का इंतज़ार नहीं करना होगा।

समय: इसे भरने में लगभग 15-20 मिनट लगते हैं।

2. स्व-गणना कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)

पंजीकरण: पोर्टल पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। आपके नंबर पर एक OTP आएगा।

विवरण भरें: लॉग-इन करने के बाद, अपने राज्य, जिले और पते का चयन करें।

मकान और परिवार की जानकारी: आपसे मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं (बिजली, पानी, शौचालय) और परिवार के पास मौजूद संपत्तियों (साइकिल, टीवी, इंटरनेट आदि) से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सबमिशन और SE ID: फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक स्व-गणना आईडी (SE ID) मिलेगी। इसे संभाल कर रखें।

सत्यापन: जब जनगणना कर्मचारी आपके घर आएगा, तो आपको बस उसे यह SE ID दिखानी होगी। वह आपके डेटा को सिंक कर देगा और आपको दोबारा सारी जानकारी बोलकर नहीं लिखवानी पड़ेगी।

समाचार क्रमांक 56/2026 ---00---

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने