थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध सट्टा के खिलाफ कार्यवाही मे आरोपी को सट्टा खिलवाते पकड कर आरोपी से तीन सट्टा अंक पर्ची व 1240रु. नगद जप्त किये।

न्यूज चाचा का धमाका

समाचार 

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध सट्टा के खिलाफ कार्यवाही मे आरोपी को सट्टा खिलवाते पकड कर आरोपी से तीन सट्टा अंक पर्ची व 1240रु. नगद जप्त किये।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 15.04.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति व्हीटीपी स्कूल के पास टीन शेड के नीचे शक्तिपुरम खुडा पर सट्टा खिलवा रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को व्हीटीपी स्कूल तरफ रवाना किया गया जहाँ एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना राहुल शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा उम्र 21 साल नि0 कंचनपुरी कालोनी शिवपुरी का होना बताया आरोपी की तलाश ली गयी तो उसके कब्जे से तीन सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 1240 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 285/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, आर. 655 दीपक राठौर की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने