न्यूज चाचा का धमाका
समाचार
थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक स्थानो पर शराब विक्रय करने एवं शराब पीने वालो के विरुध्द लगातार छापामार कार्यवाही करते हुये 16 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई ।
पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ जी के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 12.04.26 से 15.04.26 तक लगातार सार्वजनिक स्थानो पर लगातार छापामार कार्यवाही कर शराब विक्रय करने वालो व शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियो पर कार्यवाही करते हुये अवैध शराब जप्त की गयी है व अपराध पंजीबध्द किये गये है कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
1. पंकज पुत्र ओमप्रकाश धाकड उम्र 40 साल नि0 झलवासा बैराड से 12 बीयर कीमती 1800रु.
2. विजय पुत्र शिवजी बंजारा उम्र 30 साल नि0 नोहरी बंजारा डेरा से 5 लीटर कच्ची शराब कीमती 500रु.
3. अरविन्द पुत्र कैलाश जाटव उम्र 30 साल नि० तानपुर सिरसौद से 5 लीटर कच्ची शराब कीमती 500रु.
4. बीरबल पुत्र रामदास जाटव उम्र 43 साल नि0 खोरघार सिरसौद से 5 लीटर कच्ची शराब कीमती 500रु.
5. देवसिंह पुत्र सिरदार रावत उम्र 36 साल नि0 कुश्यारा सिरसौद से 5 लीटर कच्ची शराब कीमती 500रु.
6. अनिल पुत्र गंगाराम जाटव उम्र 20 साल नि0 रेल्वे स्टेशन से 4 लीटर कच्ची शराब कीमती 400रु.
7. गणेशा पुत्र खच्चू जाटव उम्र 42 साल नि0 झींगुरा फिजीकल से 4 लीटर कच्ची शराब कीमती 400रु.
8. कष्णानंद पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 40 साल नि0 कमलागंज से 22 क्वार्टर देशी के कीमती 2000रु.
9. राहुल पुत्र बाबूलाल शाक्य उम्र 30 साल नि0 संजय कालोनी से 25 क्वार्टर देशी के कीमती 2000रु.
10. छोटू पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 32 साल नि0 ग्वालियर बायपास से 25 क्वार्टर देशी के कीमती 2500रु. की शराब जप्त की गयी एवं आरोपीगण
11. अजमेरा पुत्र गयाजीत पाल उम्र 43 साल नि0 गूगरीपुरा सिरसौद
12. सोनेराम पुत्र सिघा आदिवासी उम्र 30 साल नि0 ठकुरपुरा
13. कमल पुत्र ओमप्रकाश रजक उम्र 28 साल नि0 संजय कालोनी
14. रणजीत पुत्र शिवचरण जाटव उम्र 42 साल नि० कमलागंज
15. नीरज पुत्र खुमान यादव उम्र 35 साल नि० ठकुरपुरा
16. आनन्द पुत्र थानाराम जाटव उम्र 49 साल नि0 ठकुरपुरा को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया जाने पर सभी आरोपीगण के विरुध्द आवकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की।
सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, सउनि० प्रवीण त्रिवेदी, सउनि0 विवेक भट्ट, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 570 विनय सिंह, प्र.आर. 806 रविकुमार, प्र.आर. 489 जितेन्द्र रायपुरिया, प्र. आर. 348 बाबूलाल, प्र. आर. 86 भगवत चतुर्वेदी, प्र.आर. 643 शैतान सिंह, प्र.आर. 890 अवतार सिंह, प्र.आर. 618 अवधेश, प्र.आर. 797 संतोष बैस, 1032 अजय यादव, आर. 309 शिवकुमार मीणा, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत, आर. 350 मुकेश वर्मा, की विशेष भूमिका रही।