न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
शिवपुरी के मुख्य बाजार में सड़कें खोदने से शहरवासियों का निकलना हो रहा मुश्किल।15 वर्ष हो गये है सिंध जलावर्धन योजना, तब शहर के मुख्य बाजार की खोद डालीं सड़कें ।
शिवपुरी। आधुनिक पर्यटन नगरी के रूप में शिवपुरी को विकसित करने का दावा करने वाले यदि शहर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड, टेकरी बाजार,
प्रगति बाजार में पैदल या दुपहिया वाहन से निकल जाएं, तो उन्हें शहर की जनता के दर्द का अहसास होगा।
एक तरफ जहां आसमान से आग बरस रही है, और
पारा 40 डिग्री पर पहुंच रहा है। ऐसे में लोग खुले आसमान के नीचे से दूर होकर छांव ढूंढ रहि है।
शिवपुरी शहर के बाजार में सिंध जलावर्धन योजना के तहत डाली जाने वाली पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है।
इस योजना को शुरू हुए 15 साल हो गए,
नगरपालिका के नेताओ को याद आई कि शहर के बाजार में तो सिंध जलावर्धन की पाइप लाइन ही नहीं डाली गई।
शिवपुरी शहर मै ट्रैफिक व्यवस्था चारो खाने चित्त है। यहां वाहन चारों तरफ से फंसकर लोगों की परेशानी बड़ा रहे हैं।
