न्यूज चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
1- सिंध पाइपलाइन कई दिनों पहले बिछाई जा चुकी है किंतु अभी तक निर्बाध रूप से चल नहीं पा रही।
2- एक माह पहले नालियों की सफाई के लिए कर्मचारी आए थे लेकिन सफाई के बाद लगाए गए ढेर आज तक नहीं उठाए गए।
3- कई महीनों से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट।
4- सफाई के लिए भी दलेल नहीं भेजी जाती।
5- कचरा गाड़ी भी नियमित नहीं।
मेरा प्रश्न नगर पालिका के जिम्मेदारों से है कि निर्माण कार्य तो बजट अभाव के चलते रुक जाना संभव है किंतु क्या नगर पालिका के कर्मचारी भी बजट अभाव में अपनी सेवाएं नहीं दे रहे?
स्ट्रीट लाइट प्रभारी एवं सफाई कर्मचारी आखिर क्यों अपना कार्य जिम्मेदारी से पूर्ण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ क्यों नहीं कार्यवाही की गई?
नगर पालिका के लापरवाह कर्मचारियों की एक और लापरवाही, क्या इस पर ध्यान देगा नगर पालिका? अथवा हमारे पार्षद महोदय? नगर पालिका के कर्मचारियों की स्किल डेवलपमेंट के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर की आवश्यकता है।
जिससे यह कर्मचारी अपना कार्य पूरी लगन एवं ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित होंगे।
शहर का नागरिक होने के नाते हमारी अपेक्षाएं जायज है।
