न्यूज
चाचा का धमाकाजितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सहित कई इलाकों में जारी खनन ।
समाचार सहित कई इलाकों में जारी खनन ।
जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली सिंध नदी इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का बड़ा अड्डा बनी हुई है।
बांसखेड़ा, सड़, घुरवार और रिजौदी समेत कई क्षेत्रों में बेखौफ खनन माफिया दिन-रात नदी से रेत निकाल रहे हैं,
पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए खुलेआम रेत का उत्खनन किया जा रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है,ख
खनन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
क्षेत्र में “नए नेताजी” का प्रभाव साफ नजर आ रहा है, जिनके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों के बीच इसको लेकर चर्चा तेज है।
लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, और साथ ही किनारों पर कटाव के हालात बन रहे है ऐसे में जिम्मेदार विभागों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है...!!
