पीएम आवास के एवज उपसरपंच पति ने 40 हितग्राहियों से वसूले पांच-पांच हजार रुपये।

न्यूज चाचा का धमाका 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

पीएम आवास के एवज उपसरपंच पति ने 40 हितग्राहियों से वसूले पांच-पांच हजार रुपये।

हितग्राही ने 181 पर दर्ज कराई शिकायत, शिकायत कटवाने के लिए हितग्राही पर दवाब बनाने का आडियो बहुप्रसारित 

पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत हिनोतिया में उपसरपंच पति का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। 

आडियो में वह अपने 40 हितग्राहियों से पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर रहा है।

यह भी स्वीकार कर रहा है कि इस राशि में से पैसा पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित जनपद पंचायत कार्यालय के आपरेटर तक को गया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हिनोतिया के पर्वत सिंह कुशवाह ने मार्च 2026 में 181 पर शिकायत दर्ज कराई है कि 

मेरे द्वारा हिनोतिया के उप सरपंच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए पांच हजार की राशि की मांग की जा रही है, 

जिससे आवेदक को काफी समस्या आ रही है।

शिकायत के एवज में पर्वत सिंह कुशवाह और हिनोतिया की उप सरपंच बती बाई कुशवाह के पति मस्तराम के बीच 

पीएम आवास की स्वीकृति के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत दिए जाने को लेकर बात हो रही है। 

मस्तराम कुशवाह, शिकायतकर्ता 

पर्वत सिंह से 181 पर दर्ज कराई गई शिकायत काटने के लिए कह रहा है। 

पर्वत सिंह का कहना है कि जब उसके पांच हजार रुपये वापस कर दिए जाएंगे तो वह शिकायत कटवा देगा। 

आडियो में मस्तराम कुशवाह यह स्वीकार कर रहा है

 5000 रुपये की राशि में से उसे सिर्फ एक हजार रुपये मिले हैं, 

शेष पैसा तो 

सरपंच, 

सचिव, 

रोजगार सहायक, 

आपरेटर आदि को भी जाता है। उसने यह भी बताया कि उसने 

गांव के 40 लोगों से यह पैसा वसूल किया है। मस्तराम यहां तक कहता सुनाई दे रहा है कि उसने 

2018 की सूची से उनका नाम उठवाया है। इसके अलावा वह यह भी कह रहा है कि 

अगर वह पैसा वापस कर देगा तो क्या दूसरी किस्त डलवा लेगा क्या आदि? 

बाक्स

इनका कहना है

यह आडियो मेरे पास भी आया है, परंतु अभी तक न तो कोई शिकायतकर्ता आया है और न ही आडियो की पुष्टि हुई है। हम आडियो की पुष्टि करवाने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही आडियो की पुष्टि हो जाएगी, मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

आफिसर सिंह गुर्जर

सीईओ, पोहरी जनपद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने