न्यूज़ चाचा का धमाका
जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी जाए राहत टीईटी परीक्षा के विरोध में कर्मचारी कांग्रेस ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ।
जिला कर्मचारी कांग्रेस द्वारा बुधवार को शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि, डीपीआई भोपाल द्वारा जारी किए गए टीईटी परीक्षा के आदेश पर रोक लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाए,
प्रदेश के स्कूलों में पदस्थ प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक लंबे समय से अध्यापन कार्य करा रहे हैं।
ऐसे में इतने लम्बे अर्से के बाद पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाना उन्हें मानसिक पीड़ा देने के समान है।
इस प्रकार से अध्ययन कार्य में प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है।
इस मौके पर कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश भार्गव,भरत सिंह धाकड़, मनमोहन जाटव,सचिव शिव सिंह जाटव,उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रतिभा सिंह,दुर्गा वर्मा,रेखा वर्मा,प्रिया सेन,सोमप्रभा तोमर,कल्पना भदोरिया,ज्योति भदौरिया,रवि धाकड़,दीपक माझी,भगवती कबीर,शशांक राठौर,धर्मेंद्र मंडेरिया,राजेश ओझा गजानंद वर्मा संतोष आर्या राजेश सेन व प्रदीप नरवरिया सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद थे।
