शिक्षक नेता ने एपीसी से की गाली गलौंच, दी धमकी, भुगतान के लिए बनाया दवाब।

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

शिक्षक नेता ने एपीसी से की गाली गलौंच, दी धमकी, भुगतान के लिए बनाया दवाब।

एपीसी ने शिक्षक नेता द्वारा खरीदे गए सामान का भुगतान करने से मना करने पर हुआ विवाद ।

मामले ने पकड़ा तूल, एपीसी ने पुलिस और डीपीसी को दर्ज कराई शिकायत।

कोतवाली थानांतर्गत न्यू ब्लाक क्षेत्र में एक दुकान पर सामान खरीदने के दौरान पैसों का भुगतान को लेकर शिक्षक नेता एवं एपीसी के बीच विवाद हो गया। 

शिक्षक नेता ने एपीसी द्वारा भुगतान नहीं करने पर उनके साथ गाली गलौंच कर दी। 

शिकायत एपीसी द्वारा थाने सहित डीपीसी को दर्ज करवाई है। 

जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ एपीसी अतर सिंह राजौरिया ।

8 अप्रैल को न्यू ब्लाक में विद्यादेवी हास्पीटल के पास स्थित जैन श्री कला केंद्र पर स्कूल चलें हम अभियान की सील्ड का देयक लेने के लिए गए थे।  

कोलारस विकासखंड के ग्राम सरजापुर प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पवन अवस्थी भी कुछ सामान खरीद रहे थे। 

एपीसी राजौरिया के अनुसार शिक्षक पवन अवस्थी ने जो सामग्री क्रय की थी, उसके बिल भुगतान के लिए उनसे कहा। 

इस पर उन्होंने भुगतान करने से मना कर दिया।  

एपीसी ने भुगतान से मना कर दिया तो पवन अवस्थी ने डीपीसी को फोन लगाकर भुगतान के लिए कहा। 

पवन अवस्थी ने एपीसी पर भुगतान के लिए दवाब बनाते हुए जातीय आधार पर गाली गलौंच करते हुए धमकी दी कि पैसे दो नहीं तो मैं तुझे नौकरी करना सिखा दूंगा।

एपीसी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराते हुए पवन अवस्थी पर कार्रवाई की मांग की है। 

एपीसी द्वारा मुझे मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत के संबंध में मैंने शिक्षक पवन अवस्थी को नोटिस जारी किया है  

10 अप्रैल को शाला समय के बाद डीपीसी कार्यालय में उपस्थित होकर उनका पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने