फिजिकल थानांतर्गत करौंदी कालोनी में एक छात्र के चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंक कर उसकी मारपीट करते हुए 440 रुपये छीन लिए।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

फिजिकल थानांतर्गत करौंदी कालोनी में एक छात्र के चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंक कर उसकी मारपीट करते हुए 440 रुपये छीन लिए। 

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मंगलवार की देर शाम वन बिहार कालोनी निवासी कक्षा 12 का छात्र अनुज पुत्र दिनेश शर्मा ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर लौट रहा था। 

करौंदी संपबेल के पास उसे करौंदी क्षेत्र में ही रहने वाले शेरू गुर्जर पुत्र दिनेश गुर्जर उम्र 21 साल, दिनेश गुर्जर पुत्र हटे गुर्जर उम्र 45 साल, अनिल गुर्जर उर्फ पेप्सू पुत्र दिनेश गुर्जर उम्र 19 साल मिल गए।

छात्र के चेहरे पर जलती हुई सिगरेट फेंकी इसके बाद उसकी जेब में रखे 440 रुपये छीन लिए गए।

 इस घटना के बाद कालोनी के लोगों सहित पार्षद एमडी गुर्जर ने आरोपितों पर कार्रवाई की मांग और उनकी गिरफ्तारी को लेकर फिजिकल थाना टी आई फिजिकल नम्रता भदौरिया ने फोर्स भेजकर आरोपितों की तलाश करवा कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसके अलावा उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में प्रकरण कायम कर आज उन्हें जेल भेज दिया। 

एफआईआर कर तीनों आरेापितों को गिरफ्तार कर लिया था। 

यह आरोप निराधार हैं कि थाने पर किसी की सुनवाई नहीं होती है।

हम सभी मामलों में उचित कार्रवाई करते हैं।

मैं यह नहीं कह सकती कि, वे यह आरोप किस कारण से लगा रहे हैं। 

नम्रता भदौरिया

टीआई, फिजिकल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने