किसानों की बदलती सोच, अब नरवाई जलाने के स्थान पर किया जा रहा है उचित प्रबंधन




न्यूज चाचा का धमाका

समाचार

किसानों की बदलती सोच, अब नरवाई जलाने के स्थान पर किया जा रहा है उचित प्रबंधन ।

शिवपुरी, 7 अप्रैल 2026/ जिला प्रशासन, कृषि विभाग एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रयासों से जिले के किसान अब नरवाई जलाने के स्थान पर स्ट्रा-रीपर से भूसा बना रहे है।

इसी पहल के तहत विकास खण्ड़ बदरवास, ग्राम-पीरोठ के कृषक संतोक सिंह द्वारा हार्वेस्टर से गैहूँ फसल कटाई 

खेत में बची हुई नरवाई को जलाने की वजाय स्ट्रा-रीपर मशीन के माध्यम से भूसा तैयार किया गया 

इसके साथ ही कृषक द्वारा मशीन को किराये पर अन्य कृषकों के यहा चलाकर गेहूँ की नरवाई से भूसा बनाया गया है 

जो कि उनके लिए एक आय का श्रोत साबित हुआ है।

कृषक द्वारा अपनाई गई पद्धति न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, 

बल्कि इससे पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो रही है।

नरवाई जलाने से जहाँ एक ओर वायु प्रदूषण बढ़ता है 

और मिट्टी की उर्वरता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हैवही इस प्रकार के वैज्ञानिक प्रबंधन से इन समस्याओं से बचाव संभव है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने