पंचायतों के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

पंचायतों के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी।

शिवपुरी, 30 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-9 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा नियम-14 की अपेक्षानुसार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एतद्वारा पंचायतों के निर्वाचन हेतु 01 जनवरी 2026 को संदर्भ तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति कर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, वहीं उसी दिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति, दावा-आपत्ति केन्द्रों का निर्धारण तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित संबंधित कर्मचारियों का प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।

प्रथम चरण के अंतर्गत 30 अप्रैल को वेण्डर द्वारा कंट्रोल टेबल चेकलिस्ट की प्रति रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। 02 मई को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा कंट्रोल टेबल का परीक्षण एवं आवश्यक संशोधन किए जाएंगे तथा 05 मई को युक्तियुक्तकरण एवं कंट्रोल टेबल का डिजिटल हस्ताक्षर से वेरिफिकेशन किया जाएगा। 08 मई को एकीकरण कर फोटोरहित और फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची जेनरेट करना एवं डुप्लिकेट सूची जनरेट करना और उसी दिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फोटोरहित सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

इसके पश्चात 15 मई को फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्रदाय करने के साथ डुप्लिकेट सूची प्रदान करना तथा उसी दिन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नगरपालिका वार्डों एवं अन्य विहित स्थानों पर इसका सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। 18 मई को उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सूची की पीडीएफ (फोटो सहित एवं बिना फोटो) डीवीडी/सीडी के रूप में प्राप्त की जाएगी, साथ ही रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा प्रकाशन प्रमाणपत्र अपलोड किया जाएगा और कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को सूची उपलब्ध कराते हुए स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी।

द्वितीय चरण में 14 से 15 मई तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु प्राधिकृत कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण एवं पर्यवेक्षण अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके बाद 15 मई से 25 मई के अपरान्ह 03 बजे तक प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 30 मई तक दावा आपत्ति आवेदन पत्रों के निराकरण की अंतिम तिथि रहेगी तथा 05 जून तक सभी निराकृत प्रकरणों की प्रविष्टि म्त्डै में की जाएगी।

आगे 06 जून को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावा-आपत्ति की चेकलिस्ट तैयार की जाएगी और 08 जून तक उसकी जांच कर त्रुटि सुधार के बाद वेण्डर को वापस किया जाएगा। 10 जून को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं वेण्डर द्वारा फोटोयुक्त एवं फोटोरहित अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी तथा उसी दिन फोटोरहित सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

16 जून को वेण्डर द्वारा फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का मुद्रण कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा और 18 जून को फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा। 19 जून को उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अंतिम सूची की पीडीएफ डीवीडी/सीडी के रूप में प्राप्त की जाएगी तथा 20 जून को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा फोटोरहित सीडी/डीवीडी विक्रय हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। अंततः 22 जून को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का प्रमाणपत्र अपलोड किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने