जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार दहेज के लिए पत्नी को चलती ट्रेन से गिराकर मारा, झूठी कहानी रची थी वकील पति ने, अब माता-पिता सहित पुलिस गिरफ्त में मृतका जालौन (उप्र) की, ससुराली इंदौर में रहने वाले, ट्रेन से गिराकर शिवपुरी में मारने का आरोप शिवपुरी। लगभग 7 माह पूर्व एक विवाहिता की ट्रेन से गिराकर मौत होने की घटना शिवपुरी हुई थी। जिसमें मृतका के वकील पति ने स्टोरी बताई थी कि उल्टी करते समय ट्रेन से गिर गई थी। जबकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जताई थी। बीते 30 सितंबर 2025 को सुधीर शर्मा निवासी उरई जालौन उप्र ने कोतवाली शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शिवानी की शादी विकास पुत्र कृष्णकांत शर्मा निवासी गोविंद कालोनी इंदौर से हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दहेज भी दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन पति विकास (वकील), ससुर कृष्णकांत एवं सास अर्चना शर्मा अपनी बहू को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने संदेह जताया कि उनकी बेटी को जान- बूझकर चलती ट्रेन से गिराकर उसकी दहेज हत्या की आशंका जताई थी। जबकि मृतका शिवानी के वकील पति ने पुलिस को यह स्टोरी बताई थी कि ट्रेन से जाते समय शिवानी की तबियत एकाएक बिगड़ गई, और जब वो ट्रेन के गेट पर उल्टी करने गई, तो गिरने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली टीआई रोहित शर्मा ने बताया कि पति सहित सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार 

मृतका जालौन (उप्र) की, ससुराली इंदौर में रहने वाले, ट्रेन से गिराकर शिवपुरी में मारने का आरोप

शिवपुरी। लगभग 7 माह पूर्व एक विवाहिता की ट्रेन से गिराकर मौत होने की घटना शिवपुरी हुई थी। 

जिसमें मृतका के वकील पति ने स्टोरी बताई थी कि उल्टी करते समय ट्रेन से गिर गई थी। जबकि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या की आशंका जताई थी। 

बीते 30 सितंबर 2025 को सुधीर शर्मा निवासी उरई जालौन उप्र ने कोतवाली शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी शिवानी की शादी विकास पुत्र कृष्णकांत शर्मा निवासी गोविंद कालोनी इंदौर से हुई थी। 

शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुरूप दहेज भी दिया था। बावजूद इसके ससुरालीजन पति विकास (वकील), ससुर कृष्णकांत एवं सास अर्चना शर्मा अपनी बहू को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

 उन्होंने संदेह जताया कि उनकी बेटी को जान- बूझकर चलती ट्रेन से गिराकर उसकी दहेज हत्या की आशंका जताई थी। 

जबकि मृतका शिवानी के वकील पति ने पुलिस को यह स्टोरी बताई थी कि ट्रेन से जाते समय शिवानी की तबियत एकाएक बिगड़ गई,

जब वो ट्रेन के गेट पर उल्टी करने गई, तो गिरने से उसकी मौत हो गई। 

कोतवाली टीआई रोहित शर्मा ने बताया कि पति सहित सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने