शिक्षा विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित किए गए परीक्षा परिणाम की समीक्षा की जा रही है।

न्यूज चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार

समीक्षा के क्रम में यह सामने आया है कि जिले के 218 हाई स्कूलों में से सिर्फ 15 हाई स्कूल ऐसे रहे हैं,

 जिनका परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जबकि पांच हाई स्कूल ऐसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से भी कम है। 

पांचों स्कूलों को डेंजर जोन में रखा गया है। 

परीक्षा प्रभारी राजा बाबू आर्य के अनुसार हाई स्कूल की परीक्षा में 

जिले के जिन 15 स्कूलों में रिजल्ट शत प्रतिशत रहा,

पोहरी के शासकीय हाईस्कूल पिपरघार, हाईस्कूल दुल्हारा, 

हाई स्कूल नरैयाखेड़ी, हाई स्कूल सांपरारा, 

हाईस्कूल खरई जालिम, हाईस्कूल बुद्धा, एचएस देवपुरा व एचएस अगर्रा शामिल हैं। 

शिवपुरी के हाईस्कूल गोपालपुर, हाईस्कूल वारा व हाई स्कूल बिलोकलां का रिजल्ट 100 फीसदी रहा।

पिछोर ब्लाक के हाई स्कूल नांद व सीएम राइज स्कूल गणेशखेड़ा तथा बदरवास के हाईस्कूल सुनाज तथा करैरा के हाईस्कूल नारही का परीक्षा परिणाम भी इस बार शत प्रतिशत रहा।

बाक्स

ये स्कूल हैं डेंजर जोन में

जिन पांच स्कूलों का परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा है उनमें 

बदरवास के हाई स्कूल मुढैरी का परीक्षा परिणाम सिर्फ आठ प्रतिशत रहा है। 

करैरा के उमावि अमोलपठा का परीक्षा परिणाम 23 प्रतिशत, आदर्श जीवन अमोलपठा का परीक्षा परिणाम 18.91 प्रतिशत 

खनियाधाना के श्यामपुर हाई स्कूल का रिजल्ट 20 प्रतिशत, हाई स्कूल सिलपुरा का रिजल्ट 16 प्रतिशत रहा है।

बाक्स

71 हायर सेेकेण्डरी में से सिर्फ तीन स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत 

बात अगर हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम की करें तो जिले में 71 हायर सेकेंडरी स्कूलों में से सिर्फ तीन स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इन स्कूलों में शिवपुरी ब्लाक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तानपुर, उमावि कन्या शिक्षा परिसर शिवपुरी व पिछोर ब्लाक के शासकीय उमावि वीरा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा हायर सेंकडरी स्कूलों में न्यूनतम परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों में हायर सेकेंडरी स्कूल छर्च का परीक्षा परिणाम 41 प्रतिशत, करैरा के आदर्श जीवन अमोलपठा का परीक्षा परिणाम 46.66 प्रतिशत व डामरौनकलां का परीक्षा परिणाम 49 प्रतिशत रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने