उल्टा पड़ता दिख रहा वास्तुदोष, गुना में पहनी थी माला, अपने घर शिवपुरी में क्या होने वाला..?

न्यूज़ चाचा का धमाका

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी 

समाचार 

उल्टा पड़ता दिख रहा वास्तुदोष, गुना में पहनी थी माला, अपने घर शिवपुरी में क्या होने वाला..?

स्टाफ पर टेलर जमाकर रिश्वतखोरी में लिप्त नपा सीएमओ इशांक धाकड़ पर लटक रहीं कई तलवार

शिवपुरी। 

नगरपालिका शिवपुरी में बरसों पुराने सीएमओ आफिस का गेट वर्तमान सस्पेंडेड सीएमओ इशांक धाकड़ ने वास्तुदोष को दूर करने के लिए पुराने गेट पर दीवार बनवा दी थी। 

गेट की दिशा बदलने के बाद वास्तुदोष तो दूर नहीं हुआ, लेकिन सीएमओ पर कई सारे दोष लगने के बाद 

आज तो रिश्वतखोरी का आरोप भी लोकायुक्त ने लगा दिया। 

नगरपालिका के 

अधिकारी-कर्मचारियों पर टेलर जमाकर उन्हें सस्पेंड और फिर बहाल करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला शनिवार को लोकायुक्त ने ट्रैप कर लिया। 

लोकायुक्त टीम के प्रभारी का कहना था कि स्थापना बाबू ने सीएमओ के नाम पर ही 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी,

क्योंकि निलंबित कर्मचारी को बहाल करने का अधिकार सीएमओ को ही है। उन्होंने तो रिकॉर्डिंग आदि सुनने के बाद इस मामले में 

सीएमओ इशांक धाकड़ का नाम बढ़ने की पूरी संभावना जताई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि निलंबित कर्मचारी से रिश्वत लेने का मामला भले ही आज ट्रैप हुआ है,

लेकिन इस तरह की वसूली सफाई कर्मचारियों तक से की गई, 

जिसकी चर्चा नगरपालिका में सरगर्म रहीं। 

यह भी लटक रहीं तलवारें: 

भ्रष्टाचार अधिनियम के मामले में शासन ने निलंबित कर दिया। जबलपुर हाईकोर्ट से स्टे पर वापस आए। 

महज 17 लाख में गांधी पार्क में मेला लगवा कर 61 लाख में लगने वाले शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेले की परंपरा को खत्म करने का आरोप।

भ्रष्टाचार अधिनियम के जिस मामले में ठेकेदार व दो इंजीनियर जेल होकर आए, उसमें सीएमओ व अध्यक्ष का नाम जुड़ने का खतरा भी बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने